LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

दरभंगा में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला और रोड़ेबाजी, एएसआई घायल

दरभंगा में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला और रोड़ेबाजी
दरभंगा में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला और रोड़ेबाजी- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga : जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघान्त गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया और जमकर रोड़ेबाजी की। इस हिंसक झड़प में पुलिस वाहन का शीशा टूट गया और एएसआई (ASI) राजेश सिंह घायल हो गए, जबकि गिरफ्तार युवक अजय कुमार पासवान भी जख्मी हो गया।


पुलिस वाहन पर पथराव और आरोपी द्वारा भागने की कोशिश का दावा

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय कुमार पासवान के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज थी और पुलिस उसे पकड़ने के लिए बघान्त गांव पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम को घेरकर पथराव किया गया। पुलिस का यह भी दावा है कि गिरफ्तार अजय पासवान ने वाहन का पिछला शीशा खुद तोड़कर चलती गाड़ी से कूदने और भागने की कोशिश की थी, जिससे वह घायल हुआ।


घायल अजय पासवान ने पुलिस पर लगाए मारपीट और जातिसूचक गाली के आरोप

वहीं, डीएमसीएच में इलाजरत गिरफ्तार युवक अजय कुमार पासवान ने पुलिस के सभी दावे को खारिज करते हुए अपना अलग पक्ष रखा है। अजय का आरोप है कि एक दिन पहले पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन युवकों को ग्रामीणों के साथ मिलकर छुड़ाने और उसका वीडियो बनाने के कारण पुलिस उससे रंजिश रख रही है। उसने वाहन के भीतर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगाया है।


भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीएमसीएच पहुंचकर की निष्पक्ष जांच की मांग

इस घटना के तूल पकड़ने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी सीधे डीएमसीएच पहुंचे और अस्पताल में इलाजरत घायल युवक से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए और अजय कुमार पासवान के साथ कथित मारपीट व दुर्व्यवहार की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।


बेनीपुर एसडीपीओ ने दी सफाई, कहा- आरोपियों को छुड़ाने के विवाद में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

NSIT
Nsmch

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बेनीपुर एसडीपीओ (SDPO) बासुकीनाथ झा ने पुलिस का पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले पुलिस ने तीन युवकों को नशे की हालत में पकड़ा था, जिन्हें अजय और अन्य लोगों ने जबरन छुड़ाया था, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब पुलिस गिरफ्तारी करने गई थी, तब यह हमला हुआ। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

वरुण की रिपोर्ट