LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : दरभंगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : दरभंगा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : दरभंगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने क
सात अपराधी गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : जिले की घनश्यामपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उत्तर प्रदेश के एक पेशेवर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह ने जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार स्थित मनोज ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद वे भागने की फिराक में थे।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी का घटनाक्रम

पुलिस को सूचना मिली थी कि 6-7 संदिग्ध चोरी कर दोहथा गांव की ओर भाग रहे हैं। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर एक राउंड फायरिंग भी की, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों के साहस और सहयोग से घेराबंदी कर शाहजहांपुर और हाथरस (उत्तर प्रदेश) निवासी सात अभियुक्तों—बुद्ध पाल सिंह, बीर सिंह, प्रसादी, धर्मपाल, सेवा सिंह, मंगल सिंह और कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 अवैध आग्नेयास्त्र, 5 जिंदा कारतूस, लगभग 2 किलो चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अपराधियों ने दरभंगा के बहेड़ा, बहेड़ी, लहेरियासराय और समस्तीपुर के कल्याणपुर में भी चोरियां करने की बात कबूल की है। अभियुक्त प्रसादी और बीर सिंह का उत्तर प्रदेश के बरेली और पीलीभीत में पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है।

खानाबदोश बनकर करते थे रेकी

ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने बताया कि यह गिरोह समस्तीपुर के रामभद्रपुर स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ियों में खानाबदोश बनकर रहता था। ये लोग दिन में घूम-घूमकर उन दुकानों और इलाकों की रेकी करते थे जहाँ पुलिस गश्ती कम होती थी। इनके साथ महिलाएं भी रहती थीं ताकि किसी को शक न हो। गिरोह की निशानदेही पर कल्याणपुर से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं और वहां गहनों की रखवाली कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी हथियार के साथ पकड़ा गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की नई रणनीति और ग्रामीणों का सम्मान

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को खानाबदोशों पर विशेष नजर रखने और उनकी जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है। ग्रामीण एसपी ने दोहथा गांव के ग्रामीणों के साहस की सराहना करते हुए घोषणा की कि पुलिस की मदद करने वाले ग्रामीणों को पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें "पुलिस मित्र" के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट