LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Operation Sindoor: 'आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा भारत ने आतंकियों को घर में...'ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले मनोज तिवारी

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को 25 मिनट में तबाह कर दिया। सांसद मनोज तिवारी ने इसे बेटियों के सम्मान की रक्षा का प्रतीक बताया।

MP Manoj Tiwari
MP Manoj Tiwari - फोटो : SOCIAL MEDIA

Operation Sindoor: भारत की सैन्य शक्ति और संकल्प की नयी परिभाषा बनकर उभरा है “ऑपरेशन सिंदूर”। यह महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि देश की बेटियों के सम्मान और अस्मिता की रक्षा का प्रण बन गया है।यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों पर हमला कर कई परिवारों को उजाड़ दिया। इस हमले में कई बेटियों का सिंदूर मिटा, जिससे पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ पड़ी।

इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 25 मिनट में पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन को "सिंदूर" नाम दिया गया, जो सम्मान, त्याग और प्रतिशोध का प्रतीक बन गया।

मनोज तिवारी का भावुक बयान: यह देवी दुर्गा और काली का देश है

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जब दरभंगा में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी, तो पूरा माहौल भावनात्मक हो उठा। उन्होंने कहा: कि पहलगाम में बेटियों का सिंदूर मिटाया गया था। भारत ने उसका जवाब आतंकियों को घर में घुसकर देकर दिया। यह सिर्फ जवाब नहीं था, यह एक चेतावनी थी कि अब भारत चुप नहीं रहेगा।"उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बेटियां अब दुर्गा और काली का रूप धारण कर चुकी हैं। हमारी सेना की महिला सैनिकों ने इस ऑपरेशन में भाग लिया और दुनिया को दिखा दिया कि नारी सिर्फ सहन नहीं करती, प्रतिशोध भी ले सकती है।”

ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति: आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक क्षण

भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकानों को मात्र 25 मिनट में ध्वस्त किया। 90 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इसमें आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य भी मारे गए। यह पहली बार था जब एक साथ इतने आतंकी ठिकानों पर इतनी सटीक कार्रवाई की गई। इसमें शामिल महिला सैनिकों की भागीदारी ने इसे और भी ऐतिहासिक बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्रवाई को "देश के लिए गर्व का क्षण" बताया। 

NSIT
Nsmch