LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Samriddhi Yatra: दरभंगा पहुंची नीतीश की समृद्धि यात्रा, सीएम ने किया विकास का ऐलान, 138 करोड़ की योजनाओं से मिथिलांचल के विकास को मिलेगी रफ्तार

Samriddhi Yatra: बिहार की सियासत में विकास के एजेंडे को धार देने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में दरभंगा पहुंचे।

Nitish Kumar s Samriddhi Yatra Reaches Darbhanga 138 Cr Boos
दरभंगा पहुंची नीतीश की समृद्धि यात्रा- फोटो : reporter

Samriddhi Yatra: बिहार की सियासत में विकास के एजेंडे को धार देने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में दरभंगा पहुंचे। हवाई अड्डे पर उतरते ही सूबे की हुकूमत का पूरा निज़ाम हरकत में दिखा। इस दौरे का मक़सद सिर्फ़ औपचारिकता नहीं, बल्कि ज़मीनी हक़ीक़त की पड़ताल और तरक़्क़ी की रफ़्तार को और तेज़ करना है। मुख्यमंत्री दरभंगा में कुल 105 करोड़ रुपये की 50 विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वहीं 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 40 योजनाओं का उद्घाटन कर जनता को सौग़ात देंगे।

नीतीश कुमार का पहला पड़ाव दिल्ली मोड़ स्थित निर्माणाधीन आधुनिक अंतरराज्यीय बस पड़ाव रहा, जहां उन्होंने 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बस स्टैंड की प्रगति का मुआयना किया। अफ़सरों को सख़्त लहजे में हिदायत दी गई कि दिसंबर 2027 तक हर हाल में यह परियोजना मुकम्मल होनी चाहिए। समृद्धि यात्रा के तहत घोषित 11 अहम योजनाओं के मॉडल और प्रदर्शनी स्टॉल देखकर मुख्यमंत्री ने विकास के नक़्शे को बारीकी से परखा।

इसके बाद मुख्यमंत्री आमस दरभंगा पथ परियोजना के कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां सड़क निर्माण की गुणवत्ता और रफ़्तार की समीक्षा की गई। सियासी गलियारों में इसे मिथिलांचल की लाइफ़लाइन बताया जा रहा है। वहीं, दरभंगा हवाई अड्डे के निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव और टर्मिनल भवन का भी मुख्यमंत्री ने जायज़ा लिया। अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल का ढांचा एक महीने में तैयार हो जाएगा और ‘कैट-टू’ लाइटिंग सिस्टम मार्च तक पूरा होते ही रात में विमानों की लैंडिंग शुरू हो सकेगी—जो लंबे अरसे से दरभंगा की आवाम की ख्वाहिश रही है।

मुख्यमंत्री का काफ़िला नागेंद्र झा स्टेडियम पहुंचा, जहां कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण और जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक होगी । बैठक में अफ़सरशाही को साफ़ पैग़ाम दिया गया कि विकास में कोई रोड़ा बर्दाश्त नहीं होगा। अंत में जनसभा को संबोधित करेंगे नीतीश कुमार। सियासत के इस सफ़र में नीतीश ने एक बार फिर यह जता दिया कि उनका दांव विकास के मैदान पर है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टःवरुण कुमार ठाकुर