LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, पैसे लेकर टिकट देने का लगाया आरोप

Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव से पहले मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है. जहाँ उनकी पार्टी के कद्दावर नेता ने इस्तीफा दे दिया है.साथ ही गंभीर आरप भी लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी को लगा
मुकेश सहनी को झटका - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे ने पद सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल वो दरभंगा शहरी सीट से संभावित उम्मीदवार थे। लेकिन मुकेश सहनी ने उमेश सहनी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसी बात से खफा होकर पार्टी से इस्तीफा दिया है और कई गंभीर आरोप लगायें है।

वहीं बद्री पूर्वे ने मिडिया से बात करते हुये कहा की वीआईपी सुप्रीमो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की मुकेश सहनी उन्हें लगातार टिकट देने की बात कहते रहे। हम आपके लिए टिकट लेकर आ रहे है और दरभंगा पहुंचने पर फोन करके भी बुलाया। लेकिन मेरे सामने उन्होंने उमेश सहनी को शहरी विधानसभा से टिकट दे दिया। उन्होंने मुकेश सहनी पर पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। 

Diarch GO

उन्होने कहा की मुकेश सहनी सभी को फंसाकर रखा करते है। इस बात को राजद नेता तेजस्वी यादव समझ गए थे। जिस कारण इस मुकेश सहनी को तेजस्वी ने अंत तक फंसाये रखा और 60 की जगह 15 टिकट थमा दिया है। हालांकि उनका दावा है की जो उम्मीदवार VIP की टिकट पर जीतेंगे तो वह एनडीए का समर्थन कर देंगे। 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी  की पार्टी  वीआईपी ने शुक्रवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद सभी प्रत्याशियों ने जीत का दावा करते हुए जनता के बीच सरकार बदलने की अपील की।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट