LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News: दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह का उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की प्रतिमा स्थापना की घोषणा

Bihar News:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शहीद सूरज नारायण सिंह का बलिदान अविस्मरणीय है। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दरभंगा में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी।

नीतीश कुमार
दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह का उद्घाटन- फोटो : reporter

Darbhanga:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया। इस समारोह में उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद आनंद मोहन समेत कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दरभंगा शहर में शहीद सूरज नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसे सुनकर मौजूद लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल दिखा।

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने रखी पांच सूत्री मांग

समारोह में स्वागत भाषण के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री के समक्ष शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने सहित पांच सूत्री मांग रखी। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केवल प्रतिमा स्थापना की बात को स्वीकार करते हुए बाकी चार मांगों पर कोई आश्वासन नहीं दिया।

नीतीश ने कहा – शहीदों का सम्मान हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद सूरज नारायण सिंह का बलिदान अविस्मरणीय है। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दरभंगा में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी।उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार शहीदों के सम्मान और स्मृति को जीवित रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद समारोह में मौजूद आमजन और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने सूरज बाबू के योगदान को याद करते हुए कहा कि दरभंगा में उनकी प्रतिमा लगना पूरे मिथिलांचल के लिए गर्व की बात है।

शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति को स्थायी रूप देने की दिशा में मुख्यमंत्री की यह घोषणा एक अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि भारत रत्न सहित अन्य मांगों पर चुप्पी से कुछ हलचल जरूर बनी हुई है, लेकिन दरभंगा में प्रतिमा स्थापना की घोषणा ने इस समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर