LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

INDIAN RAILWAYS दरभंगा-नरकटियागंज रेलखंड के दोहरीकरण को मिली मंजूरी, इन शहरों का सफर होगा आसान

INDIAN RAILWAYS 256 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड के डबलिंग पर 4533 करोड़ की अनुमानित लागत आने का अनुमान है. इसके बनने पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित इस क्षेत्र के अन्य प्रदेशों से रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

INDIAN RAILWAYS
INDIAN RAILWAYS- फोटो : फाइल फोटो

INDIAN RAILWAYS रेल मंत्रालय  ने दरभंगा-नरकटियागंज रेल खंड के साथ दरभंगा भाया सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी. इसके बनने से  उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के लिए सफर करने वाले यात्रियों को लाभ होगा. उनके सफर से कम से कम पांच से छह घंटे बचने की उम्मीद है. 256 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड के डबलिंग पर 4533 करोड़ की अनुमानित लागत आने का अनुमान है. इसके बनने पर  उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित इस क्षेत्र के अन्य प्रदेशों से रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. साथ ही यह मेन रेल लाइन के रूप में दरभंगा से बन जायेगा.


 इससे जहां गंतव्य तक जाने में यात्रियों को कम समय लगेगा, वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर रेल मंडल की आय में भी अपेक्षित वृद्धि होगी. फिलहाल अधिकांश गाड़ियां भाया समस्तीपुर चलती हैं, जिसमें समस्तीपुर से आगे निकलते ही सोनपुर रेल मंडल का क्षेत्र आरंभ हो जाता है. सनद रहे कि रेल बजट में पहले ही इसकी घोषणा की जा चुकी थी.

Diarch GO


सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि यह मिथिला क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है. केंद्र की एनडीए सरकार इस इलाके में मजबूत रेल कनेक्टिविटी के लिए संकल्पित है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया है. कहा कि यह रेल परियोजना उत्तर बिहार के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी.