LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : दरभंगा में पहलगाम अटैक की तर्ज पर धर्म पूछकर की पिटाई, एक दर्जन लोग हुए जख्मी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार के दरभंगा जिले में पहलगाम हमले जैसी घटना सामने आई है, जहाँ धर्म पूछकर युवकों की पिटाई की गयी है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं....पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में पहलगाम अटैक की तर्ज पर धर्म पूछकर की
धर्म पूछकर पिटाई - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : बिहार में पहलगाम आतंकियों जैसे वारदात को अंजाम दिया गया है। दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के कर्बला पोखर के पास कुछ मुस्लिम समुदाय के युवकों ने धर्म पूछकर कुछ लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई की। इतना से भी मन नहीं भरा तो धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में करीब एक दर्जन ग्रामीण युवक और अधेड़ लहूलुहान हो गए। घटना के संबंध में पीड़ितों ने जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले को लेकर मनोज कुमार यादव के आवेदन पर 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि 6 मई की रात दो बाइक की आपस में टक्कर हुई थी। इसके बाद तू-तू मैं-मैं शुरू हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका नाम और धर्म पूछा। फिर लाठी डंडे और धारदार हथियार हमला बोल दिया। इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई लोगों सिर फट गए और कई लोगों को गंभीर चोटें आई है।

Diarch GO

सभी घायलों का इलाज जाले के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में किया जा रहा। इस मामले को लेकर जाले थाना में मनोज कुमार यादव के आवेदन पर कुल 21 मुस्लिम लोगों के खिलाफ धर्म पूछकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया की मामले के संज्ञान में आते ही कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मनोज कुमार यादव के आवेदन पर 21 मुस्लिम लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट