LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : दरभंगा में मंच पर से ही सीएम नीतीश डीएम को लगे खोजने, कहा-कहाँ डीएम है आओ...,डिप्टी सीएम को बोले- खड़े हो जाईये....

Bihar News : दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश पुरे रौ में दिखे. मंच पर सीएम नीतीश डीएम को खोजने लगे. वहीँ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को कहा की खड़े हो जाईये......पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में मंच पर से ही सीएम नीतीश डीएम को लगे
रौ में दिखे सीएम नीतीश - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : शहीद सूरज नारायण सिंह के स्मृति सभा मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग लेने के लिए दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में पहुंचे। जहां उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्री विधायक और सांसद भी मौजूद थे। अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार पांच मांग में से एक मांग को मानकर शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा लगाने और उनके नाम पर चौक का नाम रखने की मांग मान लिया।

इसी मांग को मानने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ही पहले तो दरभंगा के DM को खोजते कहा की कहाँ है DM। जिसके बाद बेचारे DM साहब सीएम की बात सुन भागते-भागते मंच के पीछे से CM के पास जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी अपने भाषण के दौरान बड़े अजीबो गरीब तरीके से कुर्सी से उठने के लिए कहा तो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मुस्कुराते अपनी कुर्सी छोड़ खड़े हो गए। 

CM द्वारा दरभंगा DM और बिहार के Dypt CM को लेकर बोले गए बात सभा मे उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। लोगों ने भी इसका हँसते हँसते खूब मजा लिया। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट