LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

गौरा बौराम सीट पर महागठबंधन में बढ़ी उलझन, पहले चरण के वोटिंग के 48 घंटे पहले मुकेश सहनी के भाई ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, इस कारण से लिया फैसला

बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले महागठबंधन में बड़ा ड्रामा देखने को मिला है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने भाई को चुनाव से पहले ही बैठा दिया है। अब महागठबंधन ने राजद से निकाले जा चुके कैंडिडेट को समर्थन दिया है।

गौरा बौराम सीट पर महागठबंधन में बढ़ी उलझन, पहले चरण के वोटिं

Darbhanga  - बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के चुनाव प्रचार थम गई है। वहीं वोटिंग से पहले मुकेश सहनी की वीआईपी ने गौरा बौराम विधानसभा सीट अपने प्रत्याशी संतोष सहनी को चुनाव से अलग कर दिया है। मुकेश सहनी ने खुद इसकी घोषणा की है। इस दौरान उनके भाई संतोष सहनी भी मौजूद रहे।

इस कारण से लिया फैसला

गौरा बौराम विधानसभा सीट पर महागठबंधन में कंफ्यूजन की स्थिति थी। एक तरफ महागठबंधन ने वीआईपी के संतोष सहनी को अपना अधिकृत कैंडिडेट घोषित किया था। लेकिन उससे पहले राजद के राजद के कद्दावर नेता अफजल अली को लालू यादव ने सिंबल दे दिया था। संतोष सहनी के नाम की घोषणा से पहले अफजली अली ने राजद के सीट पर अपना नामांकन कर दिया। तेजस्वी के कहने के बाद भी उन्होंने अपना नाम वापस नहीं लिया। 

Diarch GO

यहां तक कि मुकेश सहनी ने उन्हें एमएलसी का ऑफर भी दिया, लेकिन अफजल अली इसके लिए तैयार नहीं हुए। वहीं एक दिन पहले ही अफजल अली को राजद ने छह साल के लिए बाहर कर दिया। 

ऐसे में अफजल अली के चुनाव में बने रहने से कहीं न कहीं महागठबंधन को यह एहसास हो गया था कि चुनाव में उन्हें नुकसान हो सकता है, जिसके बाद मुकेश सहनी ने ही अपने भाई को अपने कदम पीछे करने के लिए कहा।

NSIT
Nsmch

आज मुकेश सहनी ने हमलोगों ने बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं समझे। दोनों मेरे छोटे भाई हैं। एक भाई को त्याग करना था। संतोष सहनी ने त्याग करने का फैसला लिया। हम नहीं चाहते कि एक सीट का नुकसान हो। 

मुकेश सहनी ने माना कि पहले चरण की वोटिंग में कुछ घंटे का समय बाकी है। इसलिए इस फैसले के कारण कुछ सौ वोटों का नुकसान हो सकता है। लेकिन सोशल मीडिया के कारण हमलोगों का फैसला जनता के बीच समय रहते पहुंच जाएगा। 





Report - Sonu sahni