LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

शिक्षा तो है, लेकिन संस्कार नहीं है,... LMNU के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल ने आतंकी डॉक्टरों के लिए मांगी कड़ी सजा, यूनिवर्सिटी के शामिल होने को बताया शर्मनाक

शिक्षा तो है, लेकिन संस्कार नहीं  है,... LMNU के दीक्षांत सम

Darbhanga  - ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा का 11वां दीक्षांत समारोह  डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति उपस्थित रहे।समारोह में विभिन्न संकायों के कुल 1122 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। साथ ही 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।छात्रों में काफी ख़ुशी देखा गया। 

अल फलाह यूनिवर्सिटी के डाक्टर आतंकवादी की घटना पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहममद खान ने दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए डाक्टर के इस आतंकी घटना को बेहद दुखद और शर्मनाक बताया।

 साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दूंसरों की जान से खिलवाड़ करना यह अधिकार यहाँ किसी के पास नहीं है ऐसे लोग निजी इच्छा की पूर्ति के लिए ऐसे घिनौने काम करते हैं। जिनके अंदर शिक्षा तो है लेकिन संस्कार नहीं है। उन्होंने सभी के खिलाफ कठोर क़ानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कं इनलोगो को ऐसी सजा मिले की पूरी दुनिया में एक सख्त सन्देश जाये और भविष्य में ऐसी घटना न दुहराई जाये |

महामहिम ने कहा कि दुनिया को शिक्षित लोगों ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया,  वनिस्पत अनपढ़ या कम पढ़ेलोगो की तुलना में। क्योंकी पढ़ लिख लेने के बाद ज्ञान ही उनको ताकत होती है जबकि बिना पढ़े लोगों के पास यह ताकत नहीं होती है और सभी लोगों के अंदर एक दिव्य तत्व होता है, वही दूसरा एक तत्व होता है जिसका नाम लेना उचित नहीं इसी गतल तत्व के कारण लोग ऐसी घटना को अंजाम देते हैं। 

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट