LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025 : जमानत जब्त होने के भय से घबराए आरके मिश्रा कर रहे अनर्गल प्रलाप : संजय सरावगी

Bihar Election 2025 : बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने तंज क्कास्ते हुए कहा की जन सुराज के प्रत्याशी आर के मिश्रा हार के डर से अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : जमानत जब्त होने के भय से घबराए आरके मि
जन सुराज नेता पर तंज - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री तथा दरभंगा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सरावगी ने मंगलवार  को जनसुराज के प्रत्याशी आरके मिश्रा के धरना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से पूर्व ही मिश्रा अपनी जमानत जब्त होने के भय से घबराए हुए हैं। इसी कारण वे अनर्गल बयानबाज़ी और अनुचित प्रलाप कर रहे हैं।

सरावगी ने कहा कि दरभंगा की धरती सदैव शांति, सौहार्द और सद्भाव की प्रतीक रही है। मिश्रा पूर्व में आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं, इसलिए आज भी वे अपनी वर्दी के पुराने रौब  का प्रभाव दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।  अमर्यादित रूप से जिला के अधिकारियों के मान सम्मान के साथ वे खिलवाड़ कर रहे हैं जो अति निंदनीय है। लेकिन दरभंगा की जागरूक जनता उन्हें पहले ही खारिज कर चुकी है।

Diarch GO

राजस्व मंत्री सरावगी ने कहा कि बिहार में अब कानून का राज स्थापित है, इसलिए किसी व्यक्ति का रौब , भय या दबाव की राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा की मिश्रा को यह समझना चाहिए कि अब वे पुलिस पदाधिकारी नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दल के प्रतिनिधि हैं। उन्हें दरभंगा की जनता की बातों और भावनाओं को समझना चाहिए। सरावगी ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता पूरे अनुशासित रहते हुए चुनाव को संपन्न कराने में अपनी भूमिका अदा की है, जिसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। साथ-साथ दरभंगा के जागरूक मतदाताओं ने भी अपने संवैधानिक कर्तव्यों की रक्षा पूरे तत्परता से की है। सरावगी ने कहा कि ये लोग चुनावी मौसम के नेता हैं। इन्हें न तो जनता की समस्याओं से कोई मतलब है और न ही दरभंगा के विकास से कोई सरोकार। 14 नवम्बर को चुनाव परिणाम आने के बादश्री मिश्रा कहीं दिखाई भी नहीं देंगे और अपने पुराने ठिकाने पर लौट जाएंगे।

सरावगी ने कहा कि चुनाव के दौरान भी मिश्रा ने समाज को जातिगत आधार पर बाँटने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन दरभंगा की प्रबुद्ध जनता ने उनके इस प्रयास को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया। उन्होंने जनता को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोच्च होता है, जिसे हर राजनैतिक दल और प्रत्याशी को सम्मानपूर्वक स्वीकार करना चाहिए।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट