LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में एनडीए के खिलाफ राष्ट्रपिता के पौत्र तुषार गांधी ने खोला मोर्चा, कहा बदलाव चाहती है बिहार की जनता...

Bihar Election 2025 : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के पौत्र तुषार गाँधी ने एनडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा की बिहार की जनता गुस्से में हैं. वह बदलाव चाहती है........पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में एनडीए के खिलाफ राष्ट्र
एनडीए के खिलाफ मोर्चा - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। एनडीए को परास्त करने के लिए इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र तुषार गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है।

दरभंगा पहुंचे तुषार गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि SIR के माध्यम से केंद्र की सरकार NRC और CAA को पिछले दरवाजे से लागू करना चाहती है, जिससे लोगों के वोट के अधिकार पर हमला होगा। तुषार गांधी ने कहा कि यह “देश के नागरिकों का मूलभूत अधिकार छीनने की साजिश” है और इसके खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनिंदा लोगों को ही वोट देने का अधिकार देना चाहती है, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। इस व्यवस्था के खिलाफ बड़े पैमाने पर जनचेतना और आंदोलन जरूरी है।

Diarch GO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए तुषार गांधी ने कहा कि “बिहार की जनता खामोश है, लेकिन अंदर से गुस्से में है।” उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की नीतियों से लोग नाराज हैं और बदलाव चाहते हैं। मोदी-शाह की चुनावी सक्रियता उनके डर और बेचैनी को दर्शाती है, क्योंकि “अगर बिहार हाथ से गया, तो केंद्र की सरकार की बैसाखी टूट जाएगी।”

वही तेजस्वी यादव द्वारा NDA के कानूनों को फाड़ने के बयान पर तुषार गांधी ने कहा कि यह कदम संविधान की रक्षा के लिए उचित है, क्योंकि “केंद्र सरकार के कई कानून संविधान के उल्लंघन पर आधारित हैं।” उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को केवल चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि जनआंदोलन का रूप देना होगा।

NSIT
Nsmch

तुषार गांधी ने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दरभंगा आ रहे हैं, जिससे इंडिया गठबंधन के अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि “वोट अधिकार यात्रा के दौरान जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है, जो बदलाव की दिशा में संकेत है।”

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट