LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

दरभंगा अस्पताल में मानवता शर्मसार: स्ट्रेचर के बजाय जमीन पर घसीटा गया मरीज, अधीक्षक बोले- 'ऐसी तस्वीर पर शर्मिंदा हूं'

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में पैर टूटे लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटने का वीडियो वायरल। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए गार्ड पर कार्रवाई और हेल्थ मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगा है।

patient dragged on floor viral video action against guard
स्ट्रेचर के बजाय जमीन पर घसीटा गया मरीज, अधीक्षक बोले- 'ऐसी तस्वीर पर शर्मिंदा हूं'- फोटो : Reporter

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) से मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लावारिस मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने के बजाय अस्पताल का सुरक्षा गार्ड उसका हाथ पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


अस्पताल अधीक्षक ने जताई शर्मिंदगी, इलाज कराया शुरू

मामला तूल पकड़ते ही अस्पताल प्रशासन तुरंत हरकत में आया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “अस्पताल से ऐसी तस्वीर सामने आने पर मैं बेहद शर्मिंदा हूं।” उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मरीज को तुरंत ऑर्थो विभाग में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीज का पैर टूटा हुआ था, जिस पर प्लास्टर कर उसे दवा और भोजन उपलब्ध कराया गया है।


पहचान के लिए पुलिस से मांगी गई मदद

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज फिलहाल मानसिक और शारीरिक रूप से ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह अपना नाम या पता बता सके। उसकी पहचान स्थापित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।


लापरवाह गार्ड पर कार्रवाई की तैयारी, हेल्थ मैनेजर से जवाब-तलब

घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मरीज को घसीटने वाले गार्ड की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए संबंधित सुरक्षा एजेंसी को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही पूरी व्यवस्था की देखरेख में चूक को लेकर हेल्थ मैनेजर से भी लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है, यह घटना केवल गार्ड की नासमझी और लापरवाही का नतीजा है।


अस्पताल की छवि खराब, भविष्य के लिए कड़े निर्देश जारी

अस्पताल अधीक्षक ने माना कि इस घटना से संस्थान की छवि को भारी धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी मरीज के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार दोबारा न हो, इसके लिए पूरे अस्पताल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह शर्मनाक घटना 21 अगस्त की है, जिसकी जांच अब तेजी से की जा रही है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट