LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR NEWS - जुमे की नमाज के लिए होली को दो घंटे स्थगित रखने की मांग करनेवाली दरभंगा मेयर के बयान पर डीएम का आ गया जवाब, जानें क्या कहा

BIHAR NEWS - जुमे की नमाज के लिए होली को दो घंटे स्थगित रखने की मांग को लेकर डीएम ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं था। उन्होंने कहा कि होली और रमजान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

BIHAR NEWS - जुमे की नमाज के लिए होली को दो घंटे स्थगित रखने

DARBHANGA - दरभंगा मेयर अंजुम आरा के अजीबोगरीब बयान को लेकर अब अलग ही कहानी सामने आ रही है. जहाँ एक तरफ उनके बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर दरभंगा मेयर अंजुम आरा बयान को लेकर दरभंगा के डीएम  राजीव रौशन और एसपी जगुनाथ रेड्डी ने कुछ और ही जानकारी दी है. दरअसल अंजुम आरा ने मंगलवार को शांति समिति की बैठक के बाद मिडिया को बयान दी थी की  होली और जुमे की नवाज एक ही दिन पड़ गया. 

इसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से कहा कि हिन्दू भाई साढ़े बारह से दो बजे तक होली के आयोजन को स्थगित कर दिया जाय उन्होने स्पष्ट किया कि जुमे की नमाज का समय आगे नहीं बढ़ाया जा सकता हैं इसलिये होली के दौरान दो घंटे का विराम देने की मांग कर डाली थी . लेकिन, अंजुम आरा के इस बयान पर डीएम राजीव रौशन और एसपी ने कहा कि बैठक के दौरान मेयर ने ऐसी कोई बात नहीं की थी, हां मजिस्ट्रेट की तैनाती की बात हुई थी.

नहीं स्थगित होली

होली और जुमे की नमाज को लेकर दरभंगा मेयर अंजुम आरा के बयान पर दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने कहा कि होली और रमजान के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. वहीं डीएम राजीव रौशन ने मेयर की ओर से होली के दिन 12:30 से 2 बजे तक होली स्थगित करने वाली बात से सिरे से खारिज कर दिया  है. 

उन्होंने कहा इससे पहले भी होली और रमजान एक साथ मनाया गया है. इस वर्ष भी जिले के लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली और जुमे की नमाज अदा की जाएगी. इसकी सभी तैयारी की जा रही है. होली के दिन डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - वरुण ठाकुर