LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Darbhanga news: पुलिस वालों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी,कट गया चालान, अब भरना होगा जुर्माना, जानिये पूरा अपडेट

Darbhanga news: दरभंगा में यातायात पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने अपने हीं विभाग के कर्मी का चालान काट दिया.

Darbhanga news: पुलिस वालों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए पुलिस कर्मी- फोटो : Reporter

Darbhanga news: दरभंगा जिले की यातायात पुलिस आजकल बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का लगातार चालान काट रही है। इसी क्रम में, आज यातायात पुलिस ने एक मिसाल कायम करते हुए बिना हेलमेट बाइक चलाने पर दरभंगा पुलिस में तैनात एएसआई विनोद कुमार का 1000 रुपये का चालान काटा। चालान कटने के बाद एएसआई ने कहा कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। दरभंगा यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव और यातायात डीएसपी अवधेश कुमार के नेतृत्व में पूरे जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का प्रतिदिन चालान काटा जा रहा है। जिले में प्रतिदिन काटे जाने वाले चालान की बात करें तो यातायात पुलिस और थानों की पुलिस मिलकर लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का चालान काट रही है।

आज बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने चालान भरने के बाद कैमरे पर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वे आगे से बिना हेलमेट कभी भी बाइक नहीं चलाएंगे। उन्होंने आम लोगों से भी हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की और कहा कि यह उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने इस काम के लिए यातायात पुलिस की सराहना भी की।

Diarch GO

इस पूरे मामले पर यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि दरभंगा में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। आज वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी विनोद कुमार वर्दी में बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़े गए। उनका 1000 रुपये का चालान काटा गया। नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वे पुलिसकर्मी हों, प्रेस वाले हों या आम नागरिक। जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर