LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: ‘होली में 2 घंटे का ब्रेक ले लें, जुमा का टाइम नहीं बदलेगा’, दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान से मचा सियासी तूफान ,होली और जुमे पर फिर हुई अदावत वाली बयानबाजी

Bihar News: होली और जुम्मे पर फिर तल्ख बयानबाजी हुई है, अब दरभंगा मेयर ने कहा है कि जुमे की नमाज के लिए 12.30 से दो बजे तक होली के आयोजनों को रोका जाना चाहिए और होली खेलने वाले लोग मस्जिदों और नमाज अदा करने के स्थलों से से 2 घंटे की दूरी बनाए रखें।

दरभंगा मेयर
होली और जुमे पर फिर हुई अदावत वाली बयानबाजी- फोटो : Reporter

Bihar news: दरभंगा जिला प्रशासन ने होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण एक शांति बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने प्रशासन से कहा कि 12:30 बजे से 2:00 बजे तक होली के उत्सव को रोका जाए। उन्होंने कहा कि होली का उत्सव कुछ समय के लिए आगे-पीछे किया जा सकता है, लेकिन जुमे की नमाज का समय नहीं बदला जा सकता।

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने एक बयान में कहा है कि होली के अवसर पर जुमे की नमाज के लिए साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली के आयोजनों को स्थगित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुमे की नमाज का समय आगे नहीं बढ़ाया जा सकता, इसलिए होली के दौरान दो घंटे का विराम आवश्यक है।

Diarch GO

मेयर ने यह भी अनुरोध किया कि होली खेलने वाले लोग मस्जिदों और नमाज अदा करने के स्थलों से दो घंटे की दूरी बनाए रखें। उन्होंने बताया कि होली और रमजान पहले भी कई बार एक साथ आए हैं और जिले में शांति से मनाए गए हैं।

दरभंगा जिला प्रशासन ने होली और जुमे की नमाज से पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें मेयर अंजुम आरा भी उपस्थित थीं। बैठक के बाद, मेयर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चूंकि होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए उन्होंने हिंदू समुदाय से निवेदन किया कि वे साढ़े बारह से दो बजे तक होली के आयोजनों को रोकें।

NSIT
Nsmch

 दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने इस विषय पर शांति समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें उनके द्वारा दिया गया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर