LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Crime : अहले सुबह घर के बाहर खून से सनी मिली लाश, हत्या या हादसा की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar Crime: दरभंगा में घर के बाहर एक युवक की लाश पड़ी मिली। युवक के सिर और शरीर पर गहरे जख्म के निशान देख परिजनों ने इसे साजिशन हत्या करार दिया....

Bihar Crime : अहले सुबह घर के बाहर खून से सनी मिली लाश, हत्य
युवक की मिली लाश - फोटो : VARUN

Darbhanga: जिले में शनिवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घर के बाहर एक युवक की लाश पड़ी मिली। मामला मब्बी थाना क्षेत्र के एनएच-27 से सटे मौलागंज का है, जहां 20 वर्षीय युवक साजन कुमार महतो का शव उसके घर के ठीक सामने मिला। सिर और शरीर पर गहरे जख्म के निशान देख परिजनों ने इसे साजिशन हत्या करार दिया, जबकि प्रशासन हत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से जांच की बात कहता नजर आया।

मृतक की पहचान मौलागंज निवासी मनोज महतो के पुत्र साजन कुमार महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात साजन खाना खाने के बाद पास के दूसरे घर में सोने गया था, जहां मवेशी भी रखे जाते हैं। रविवार सुबह जब उसकी मां उठी, तो घर के बाहर बेटे की खून से लथपथ लाश देख चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

शव के सिर पर गहरे घाव, कुचले जाने के निशान और शरीर पर कई जख्म इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि युवक पर बेरहमी से हमला किया गया। परिजनों का आरोप है कि हत्यारों ने चाकू और किसी भारी वस्तु से सिर व शरीर पर वार कर साजन की हत्या की और फिर शव को घर के बाहर फेंक दिया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। मृतक के भाई राजन कुमार महतो ने बताया कि परिवार का फिलहाल किसी से कोई विवाद नहीं था, हालांकि करीब एक साल पहले रास्ते की जमीन को लेकर हिमांशु महतो से कहासुनी हुई थी। परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है और दोषियों को फौरन गिरफ्तार किया जाए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव कुमार, मब्बी थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है संभव है युवक कहीं गिर गया हो, लेकिन परिजन हत्या की बात कह रहे हैं, इसलिए उस एंगल से भी तफ्तीश की जा रही है। मृतक का मोबाइल फोन मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर