LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

darbhanga airport: दरभंगा- मुंबई रूट पर रद्द रही विमान सेवा, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

darbhanga airport दरभंगा हवाई अड्डा से मंगलवार को मुंबई रूट पर विमान सेवा ठप रही. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अचानक से फ्लाइट कैंसिल कर दिये जाने से लोगों में काफी आक्रोश दिखा. एयरपोर्ट पर यात्री व कर्मियों के साथ तीखी

दरभंगा- मुंबई रूट पर रद्द रही विमान सेवा
दरभंगा- मुंबई रूट पर रद्द रही विमान सेवा- फोटो : फाइल फोटो

 Darbhanga airport दरभंगा हवाई अड्डा से मंगलवार को मुंबई रूट पर विमान सेवा ठप रही. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.  अचानक से फ्लाइट कैंसिल कर दिये जाने से लोगों में काफी आक्रोश दिखा.  एयरपोर्ट पर यात्री व कर्मियों के साथ तीखी नोंकझोंक होने की भी बात कही जा रही है. इधर, मंगलवार को यहां से 12 फ्लाइट की सर्विस दी गयी. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक आधा दर्जन प्लेन का आना- जाना हुआ. हैदराबाद, बेंगलुरु व कोलकाता रूट मिलाकर कुल छह जहाज का परिचालन हुआ. बताया गया कि सभी रूटों पर विमानों का संचालन समय से हुआ. आज यहां से एक दर्जन विमान में 1813 लोगों ने सफर किया. सोमवार को 16 फ्लाइट में 2404 पैसेंजरों ने यात्रा की थी. 


 स्वरोजगार को बढ़ावा देता मिथिला पेंटिंग आज देश- विदेश में अपनी पहचान बना चुका है. इससे महिलायें खासतौर पर आत्मनिर्भर हो रही है. यह बातें डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के तत्वावधान में वार्ड 04 के रुहेलागंज मुहल्ले के रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित निःशुल्क मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण शिविर के समापन पर महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण करते हुए पार्षद श्याम शर्मा ने कही. प्रशिक्षण शिविर दो महीने से संचालित था. पार्षद ने कहा कि फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है. आज देश- विदेश में मिथिला पेंटिंग की काफी मांग बढ़ी है. हर मांगलिक कार्य पर मिथिला पेंटिंग किया हुआ वस्त्र पहनना लेटेस्ट फैशन बनता जा रहा है. 

Diarch GO


30 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षिका रश्मि कुमारी ने कहा कि कुल 30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है. प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला हर तरह के वस्त्र पर मिथिला पेंटिंग को उकेर कर लाभ कमा सकती है. कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया. मौके पर नैनिका गुंजन, कुमकुम कुमारी, रीमा कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, मैथिली कुमारी, वैष्णवी कुमारी, संजना कुमारी आदि मौजूद थी.