LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

दरभंगा में प्रेम विवाह पर बवाल : गांव में घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट, सांप्रदायिक तनाव के बाद QRT तैनात

दरभंगा के सकतपुर में दो अलग-अलग समुदायों के युवक-युवती द्वारा प्रेम विवाह करने के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा लड़के के घर में घुसकर की गई मारपीट और लूटपाट के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

दरभंगा में प्रेम विवाह पर बवाल :  गांव में घर में घुसकर मारप

Darbhanga - :  जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के मछैता गांव में दो धर्मों के युवक युवती के प्रेम प्रसंग के अचानक शादी करने से में दो पक्ष में जमकर मारपीट के बाद गांव में तनाव फ़ैल गया.घटना की सूचना मिलते सकतपुर, अलीनगर थाना सहित क्यूआरटी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के ग्रामीणों को शांत करवाया. बताया जाता गई की इस दौरान प्रेमी के घर में घुसकर जमकर मारपीट भी की गई. घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस वालों ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांति कायम करवा दिया है. 

बताया जाता है सुरेश कामत के बेटे सोनू कामत दूसरे समुदाय की युवती से प्यार किया करता था. इस प्रेम प्रसंग में दोनों बुधवार की रात लड़की प्रेमी को फोन करके बुलाया और दोनों ने शादी कर लिया. इसके बाद युवक और उसके परिजन और ग्रामीणों ने लड़की के परिजनों को घटना की जानकारी दी लेकिन लड़की के माता पीटा और परिवार वालों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इंकार कर दिया.इसके बाद लडके के परिजनों ने दोनों को रखने की सहमति दे दी. 

इसके कुछ देर बाद रात को लड़की के परिवार वाले मो समशूल,मो जुमराती, मो असलम सहित कई लोगों ने घर में घुसकर लडके सोनू कामत,उसकी मां ललिता देवी,भाई रमेश कामत और चाची वीणा देवी के साथ जमकर मारपीट करते हुए घर में रखे सामानो को लुटकर फरार हो गए. हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने सकतपुर थाना को घटना की जानकारी दिया. मौके पर पहुंची पुलिस क्यूआरटी की पुलिस ने आक्रोषित लोगों को शांत करवाया. 

पिता सुरेश कामत ने बताया ने बताया की उनका बेटा का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात को लेकर कई बार लड़की को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि के माध्यम से समझाया गया लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी. उन्होंने बताया की छ महीने पहले भी लड़की भागकर उनके घर आ गई थी.जिसके बाद समाज के लोगों के साथ बैठक करके वापस भेज दिया गया था. लेकिन बुधवार को फिर से लड़की ने फोन करके मेरे बेटे को अलीनगर बुलाया और उसके साथ शादी कर ली है. 

NSIT
Nsmch

इस संबंध में सकतपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया की दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर शांत करवा दिया गया है. अब गांव शांति बनी हुई है. इस मामले में अभी कोई आवेदन नहीं मिला है. पुरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है

Report - varun thakur