LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025 : भाजपा विधायक ने मंच से ‘पाग’ फेंक कर मैथिली ठाकुर को बताया मिथिला का गौरव, जन सुराज के उम्मीदवार ने कहा- मिथिला की परंपरा का किया अपमान

Bihar Election 2025 : भाजपा विधायक ने मंच से ‘पाग’ फेंक कर म

DARBHANGA : अलीनगर विधानसभा में बुधवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय हंगामा मच गया। जब मंच पर मौजूद उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मिथिला की पहचान और गौरव का प्रतीक ‘पाग’ मंच से फेंक दिया। दरअसल, कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक रूप से पाग पहनाकर स्वागत किया जा रहा था।

इस बीच विधायक ने पाग को उठाते हुए कहा “ये पाग क्या है?”जब दर्शकों ने जवाब दिया कि “यह मिथिला का सम्मान है,” तो उन्होंने पाग फेंकते हुए कहा —“नहीं, ये मिथिला का सम्मान नहीं... मैथिली ठाकुर मिथिला का सम्मान हैं।” 

Diarch GO

विधायक के इस बयान और व्यवहार से मंच व मैदान दोनों में मौजूद कार्यकर्ता व स्थानीय लोग नाराज़ हो उठे। लोगों ने इसे मिथिला की संस्कृति और अस्मिता का अपमान बताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद दरभंगा और मिथिला क्षेत्र के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

वही दरभंगा शहरी विधानसभा के जन सुराज के प्रत्याशी राकेश कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक केतकी सिंह के इस कृत पर नाराजी जाहिर करते हुए कहा कि “पाग केवल एक वस्त्र नहीं, यह मिथिला की अस्मिता और परंपरा का प्रतीक है। इसका अपमान पूरे मैथिल का अपमान है। इससे मिथिला के लोग काफी आहत है। पाग के अपमान के लिए भाजपा नेतृत्व सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे और मिथिला की संस्कृति के सम्मान में स्पष्ट रुख अपनाए।      

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट