LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

बिहार में 'कुबेर' इंजीनियर के घर छापा! 1.46 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा, दरभंगा से मधुबनी तक निगरानी ने किया रेड

बिहार निगरानी ब्यूरो ने दरभंगा में तैनात कनीय अभियंता मो. अनसारूल हक के ठिकानों पर छापेमारी की है। इंजीनियर पर आय से 458% अधिक (करीब 1.46 करोड़ रुपये) संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। निगरानी की 4 टीमें दरभंगा और मधुबनी में तलाशी ले रही हैं।

बिहार में 'कुबेर' इंजीनियर के घर छापा! 1.46 करोड़ की अवैध संप

Patna - बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार (17 दिसंबर 2025) को निगरानी की टीम ने दरभंगा में तैनात कनीय अभियंता (Junior Engineer) मो. अनसारूल हक के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है । इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

आय से 1.46 करोड़ रुपये ज्यादा की संपत्ति

 निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार के कनीय अभियंता मो. अनसारूल हक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है । आरोप: जांच में पाया गया कि मो. अनसारूल हक ने अपने ज्ञात आय के स्रोतों से लगभग 1,46,95,530 रुपये (एक करोड़ छियालीस लाख पंचानब्बे हजार पाँच सौ तीस रुपये) अधिक की संपत्ति अर्जित की है ।यह उनकी कुल वैध आय से करीब 458.72% अधिक है ।

इस मामले में 16 दिसंबर 2025 को निगरानी थाना काण्ड सं0-113/2025 दर्ज किया गया था । दरभंगा और मधुबनी में एक साथ रेड विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर से सर्च वारंट मिलने के बाद निगरानी की चार टीमों ने बुधवार को आरोपी इंजीनियर के ठिकानों पर दबिश दी ।

जिसमें दरभंगा शहर के जमलपुरा (नया टोला मस्जिद के नजदीक), लालबाग स्थित दो आवास और कार्यालय में तलाशी ली जा रही है । इसके साथ ही इंजीनियर के पैतृक गांव हरिराहा (पंचायत- लदनियाँ, थाना- अन्धरामंठ, जिला- मधुबनी) स्थित स्थायी आवास पर भी छापेमारी चल रही है ।

NSIT
Nsmch

फिलहाल तलाशी और अनुसंधान का कार्य जारी है और चल-अचल संपत्ति के और भी दस्तावेज मिलने की संभावना है ।

रिपोर्ट - अनिल कुमार