LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: किस्मत ने बेटी से मोड़ लिया मुंह! शाम में आने वाली थी बारात सुबह में हो गयी पिता की मौत, दरभंगा में डोली उठने से पहले उठ गई अर्थी

Bihar News: दरभंगा में बेटी की शादी से ठीक पहले पिता की मौत और मधुबनी में गैस हादसे में बच्ची की मौत से गांवों में मातम पसर गया।

Bihar News
Bihar News- फोटो : social media

Bihar News: दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम प्रखंड के जिरात गांव में एक परिवार की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं, जब उत्क्रमित उच्च विद्यालय भदौन के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सहनी का निधन हो गया। उनकी बेटी की शादी उसी दिन शाम को होनी थी, जब सुबह उनके निधन की खबर ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।

55 वर्षीय सुशील सहनी, जो लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे, दिल्ली में इलाज कराने के बाद अपने गांव लौटे थे। वे अपनी बेटी की शादी के लिए तैयारी में जुटे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही यह खबर फैली, गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिवार में कोहराम मच गया, और जिन रिश्तेदारों ने विवाह समारोह में भाग लेने के लिए खुशी-खुशी यात्रा की थी, वे अब शोक सभा में बदल गए।

बेटी की होने वाली थी शादी

बेटी तुलसी कुमारी की शादी समस्तीपुर के बाघोपुर में होनी थी। बारात के स्वागत की सभी तैयारियां हो चुकी थीं, परंतु पिता के अंतिम दर्शन के साथ घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। सुशील सहनी अपने पीछे एक पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ गए।

मधुबनी की मैनसी कुमारी की मौत: तीन वर्षीय बच्ची की दर्दनाक कहानी

एक और दिल दहला देने वाली घटना मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां तीन वर्षीय मासूम मैनसी कुमारी की झुलसने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब बच्ची की मां रसोई में खाना बना रही थी और मैनसी जलते गैस स्टोव पर गिर गई। शुरुआती इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बच्ची को बेहतर उपचार हेतु दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया। परंतु तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका और बुधवार को उसका निधन हो गया।परिजन, खासकर मां, गहरे सदमे में हैं।मैनसी, परलाल देव पासवान की पुत्री थी, और उसकी मौत ने पूरे परिवार को असमय ही शोक की गहराइयों में डुबो दिया। 

NSIT
Nsmch