LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Pappu Yadav: MP के मंत्री विजय साह पर भड़के पप्पू यादव, कहा-'कर्नल सोफिया को आंतकियों कि बहन कहने वाले मंत्री पर मोदी सरकार क्यों...'

Pappu Yadav: बिहार के सांसद पप्पू यादव ने मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मोदी सरकार की तीखी आलोचना की है।

pappu yadav
pappu yadav- फोटो : news4nation

Pappu Yadav: बिहार के  पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी के आगमन से पहले अपने कार्यकर्ता में जोश भरने दरभंगा पहुंचे  उसी दौरान मिडिया से बात करते हुये सीजफायर पर सरकार को खरीखोटी सुना दिया वही कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय साह पर भड़के गये और  कहा की कर्नल सोफिया को आंतकियों कि बहन कहने वाले मंत्री पर मोदी सरकार क्यो नही  कारवाई कर रही हैं ।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव 

वहीं एक निजी होटल में मिडिया से संवाद करते हुयें पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानी आंतकियों कि बहन कहने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री विजय साह पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि दुनिया को अपना लोहा मनवाने वाले हमारे सैनिक जो शहीद हुए। उनकी शहादत की आग ठंडी भी नही हुई थी। जिस प्रकार कर्नल सोफिया कुरैशी सहित कई हमारे लेफ्टिनेंट ने ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। उसे आपके मंत्री आतंकवादी की बहन बताते हैं। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि क्यो नही ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर जेल में बंद किया जाना चाहिए। क्यो नही देश विरोधी बात करने के लिए उनके ऊपर पोटा लगना चाहिए।

विजय शाह विवादित बयान को लेकर घिर गए 

दरअसल मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह अपने एक विवादित बयान को लेकर घिर गए हैं। उन्होंने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा, “जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी।” यह बयान उन्होंने सोमवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में हलमा कार्यक्रम के दौरान दिया, जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरभंगा से वरूण ठाकूर की रिपोर्ट