LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News - भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति तथा सम्भावित सुखाड़ की पूर्व तैयारी की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, बाढ़ आंधी से हुए नुकसान का होगा आकलन

Bihar News - बिहार में भीषण गर्मी और लू की स्थिति और संभावित सुखाड़ से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।आज मुख्य सचिव ने इसको लेकर समीक्षा बैठक की। जहां आंधी बारिश से प्रभाव की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

Bihar News - भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति तथा सम्भावित सुखाड़

Gaya - शुक्रवार को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में राज्य में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति तथा सम्भावित सुखाड़ की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक सभी जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ साथ सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। 

अपर मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से संबंधित विभागों को भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई तथा संभावित सुखाड़ की पूर्व तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही सभी जिला पदाधिकारियों को अपने स्तर से समीक्षा कर स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा सभी विभागों को विभागीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर समीक्षा करने का निदेश दिया गया। उनके द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों को भी अपने स्तर से समीक्षा कर तैयारी का आकलन करने का निदेश दिया गया।  मुख्य सचिव के द्वारा दिनांक 10.04.2025 को तेज वर्षा, आंधी-तूफान एवं वज्रपात के कारण हुई मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए सभी जिला पदाधिकारी को आज ही अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान करने का निदेश दिया गया।

किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें। हेल्पलाइन नंबर-0612-2294204/205 टोल फ्री नंबर - 1070

NSIT
Nsmch

हीट वेब को लेकर डीएम ने दिया निर्देश

बैठक के पश्चात डीएम गया डा त्यागराजन एसएम ने जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों को कहा कि आपदा विभाग विभाग द्वारा जारी किए गए एसओपी के तहत सभी विभाग संभावित हीट वेब के दृष्टिकोण से आम जनमानस को बचाव, सुरक्षित एवं जागरूक के लिये अपने विभाग द्वारा एसओपी के तहत कार्य करे। डीएम ने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी यथा बोधगया, इमामगंज, डोभी, वजीरगंज, शेरघाटी को निर्देश दिया है कि गर्मी को देखते हुए नल जल योजना को चालू रखे, सभी वैट को चालू रखे। सभी टैंकर को दुरुस्त करवा लें। खराब चापाकलों को सर्वे करवाते हुए उसे चालू करवाये। 

गर्मी में अगलगी की घटना प्रायः होती है, इसी कारण अग्निशमन पदाधिकारी को पूरी अलर्ट में रहना होगा, ताकि अगलगी की घटना को तुरंत काबू पाया जा सके। बताया गया कि   टिकारी अनुमण्डल में 02 बड़े वाहन, शेरघाटी अनुमण्डल में 02 बड़े वाहन, नीमचक बथानी अनुमण्डल में 02 बड़े वाहन, गया सदर मुख्यालय में 06 बड़े वाहन, फतेहपुर एवं मानपुर में 01-01 बड़े वाहन दिया गया है, ताकि अगलगी की घटना में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। जहां कही अगलगी होती है तत्काल उन स्थानों पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था रखे ताकि पीड़ित परिवार को तत्काल मदद मिल सके।

भर्ती मरीजों की अच्छे से करें जांच

   डीएम ने अधीक्षक मगध मेडिकल को निर्देश दिया है कि सभी कर्मियों को ब्रीफ करे कि कोई मरीज भर्ती होता है तो उसकी अच्छे से जांच करते हुए हीट वेब से पीड़ित रहने पर तुरंत हीट वेब वार्ड में शिफ्ट करें।  साथ ही इमरजेंसी से हीट वेब वार्ड में भेजने में कोई देरी नही करे। अनुभवी चिकित्सक एवं नर्स/ स्टाफ की प्रतिनियुक्ति हीट वेब वार्ड में करे। पिछले वर्ष की अनुभव को देखते हुए बेड की व्यवस्था मुकम्मल रखे। 

phc में जरुरी दवाएं रखने के निर्देश

   डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि सभी phc एवं aphc में ors सहित अन्य दवाओं की पूरी उपलब्धता रखे। साथ ही सभी सार्वजनिक स्थलों में शीतल कक्ष की व्यवस्था चिन्हित रख लें।    पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जानवरों के लिए पेयजल की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था का आकलन करते हुए, उन्हें व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।

Report - manoj kumar