LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar news - नौकरी नहीं मिलने से परेशान बीसीए पास युवक ने की आत्महत्या, पिता हैं SbI बैंक मैनेजर

Bihar news - नौकरी नहीं मिलने से परेशान बीसीए पास युवक ने की
बेरोजगारी से परेशान युवक ने दी जान- फोटो : NEWS4NATION

Darbhanga - बेरोजगारी के कारण एक तरफ बिहार के युवा अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरह अब खुदकुशी के मामले भी शुरू हो गए हैं। दरभंगा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां बीसीए कर चुके युवक ने नौकरी नहीं लगने से परेशान आत्महत्या कर ली। मृत युवक का नाम दिवांशु सिंह(30 साल) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है

दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दरभंगा रेलवे स्टेशन के नजदीक हराही तलाब में सुबह-सुबह एक युवक की लाश दिखाई पड़ी। जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई. इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार सहित नगर थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब से लाश को बाहर निकाला। पुलिस को मौके से एक बैग जिसमें लगभग पांच हजार रूपये, मोबाइल और चार्जर मिला।

पिता एसबीआई में बैंक मैनेजर

पुलिस ने बताया कि मृतक दिवांशु सिंह फुलपरास का रहने वाला था। उसके पिता का नाम कुणाल माधव है। कुणाल माधव लहेरियासराय के एसबीआई में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मौत की सूचना मिलने के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

दो साल से नौकरी नहीं मिलने से था डिप्रेशन में

परिजनों के अनुसार दिवांशु दो साल से बीसीए करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। लेकिन नौकरी नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। नाना ने बताया कि करीब दो साल से नौकरी नहीं मिलने से मेरा नाती काफी चिंतित रह रहा था. परिवार के लोगों से भी उस तरह से बातचीत नहीं करता था. पता नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया

NSIT
Nsmch

मेरठ जाने के लिए घर से निकला

परिजनों का कहना है कि दिवांशु मेरठ में रहकर बीसीए की पढ़ाई किया था। कुछ दिन से दरभंगा के लक्ष्मीसागर रोड नंबर पांच में परिवार के साथ किराये के मकान में ही रहता था। मंगलवार सुबह तकरीबन तीन से चार बजे पिता को बोलकर निकला कि हम फिर से मेरठ जा रहे हैं और घर से निकल गया। सुबह में सूचना मिली कि उसकी लाश हराही तालाब से बरामद हुई है।