LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar pakadua vivah: दरभंगा में पकड़ौआ विवाह के लिए मास्टर जी को उठा ले गए लोग! मामले से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के दरभंगा में एक शिक्षक राकेश कुमार का पकड़ौआ विवाह के लिए अपहरण कर लिया गया। जानिए पूरी घटना, पुलिस कार्रवाई और सामाजिक पृष्ठभूमि।

Bihar pakadua vivah: दरभंगा में पकड़ौआ विवाह के लिए मास्टर ज
bpsc teacher - फोटो : freepik

Bihar pakadua vivah: दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने बिहार के सामाजिक ताने-बाने और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य विद्यालय ढंगा में पदस्थापित शिक्षक राकेश कुमार का अपहरण पकड़ौआ विवाह के लिए कर लिया गया है।

यह घटना उस समय सामने आई जब प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने राकेश के स्कूल नहीं आने पर उन्हें कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। बाद में परिजनों से पता चला कि शिक्षक का अपहरण कर लिया गया है, और अपहरणकर्ता उन्हें दरभंगा और समस्तीपुर की सीमा पर स्थित विथान क्षेत्र में छिपाकर रखे हुए हैं।

क्या है पकड़ौआ विवाह?

पकड़ौआ विवाह बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक सामाजिक कुरीति रही है, जिसमें योग्य वर को जबरन अगवा कर उसकी शादी किसी लड़की से करा दी जाती है।इसका उद्देश्य अक्सर दहेज से बचना या योग्य लड़के को अपनी बेटी का जीवनसाथी बनाना होता है। हालांकि यह परंपरा अब गैरकानूनी है, लेकिन अब भी ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में यह चलन जारी है।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

जमालपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शिक्षक के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिक्षक की बरामदगी के लिए दरभंगा-समस्तीपुर सीमा पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में मौजूद कुछ संदिग्ध ठिकानों पर रेड की जा रही है, और यह मामला पकड़ौआ विवाह से जुड़ा प्रतीत होता है।

NSIT
Nsmch

शिक्षित युवक भी असुरक्षित!

राकेश कुमार एक BPSC पास शिक्षक हैं, जो कुशेश्वरस्थान के मूल निवासी हैं और चतरा गांव में डेरा लेकर स्कूल आना-जाना करते थे। उनका अपहरण यह दिखाता है कि आज भी बिहार में शिक्षित युवकों की सुरक्षा एक चुनौती बनी हुई है।