LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bride Kidnap - शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन को फिल्मी स्टाइल ने प्रेमी ने किया रास्ते से अगवा, देखता ही रह गया दूल्हा

Bride Kidnap - शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन को रास्ते में बाइक सवार युवक ने हथियार के बल पर किडनैप कर लिया और फरार हो गया।

Bride Kidnap - शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन को फिल
बाइक पर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, एआई तस्वीर- फोटो : NEWS4NATION

Darbhanga – शादी  के बाद नई दुल्हन को विदा कर ससुराल ले जाने की तैयारी में उस समय बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई, जब बाइक पर एक युवक अपने दोस्तों के साथ आया और बंदूक की नोंक पर दुल्हन को अपनी गाड़ी में बैठाकर वहां से फरार हो गया। इस दौरान वर वधू पक्ष के लोग हैरानी से सब देखते रह गए।  मामले में जहां दुल्हन की मां ने थाने में बेटी के किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। वहीं दूल्हे ने कहा कि अब वह किसी भी कीमत पर उसे नहीं अपनाएगा। दूल्हे ने सारे रिश्ते तोड़ने की बात कही है।

दरभंगा जिले का है मामला

यह पूरा मामला दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। दुल्हन की मां ने पुलिस को बताया है कि 25 अप्रैल 2025 को उनकी बेटी माला कुमारी (20) की शादी दरभंगा जिले के घनश्यामपुर निवासी भगलू राम के पुत्र संजय राम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

शादी के बाद बेटी को किया विदा

26 अप्रैल 2025 को शाम छह बजे माला कुमारी अपने मायके गंगापुर से ससुराल घनश्यामपुर जा रही थी। साथ में दूल्हा संजय राम, दुल्हन का भाई पप्पू राम, लड़के का पिता भगलू राम, लड़के का जीजा और गाड़ी का ड्राइवर भी थे। इसी दौरान रास्ते में मुहतरिया पुल के पास चार मोटरसाइकिलों पर सवार आठ बदमाशों ने पीछा किया। पप्पू राम ने एक बदमाश की पहचान मनीष कुमार यादव के रूप में की। मनीष गंगापुर गांव का रहने वाला है।

प्रेमी ने किया दुल्हन को अगवा।

NSIT
Nsmch

दूल्हे को दी जान से मारने की धमकी

बदमाशों ने गाड़ी के चालक को पिस्तौल सटाकर गेट खोलने को कहा। चालक द्वारा गेट नहीं खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। चालक के गेट खोलने पर दो बदमाश गाड़ी में घुसे और दुल्हन माला कुमारी को खींचकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। साथ ही दुल्हन को ले जाते समय दूल्हे को जान से मारने की धमकी भी दे दी।

पिस्तौल दिखाकर किया बहू का अपहरण

दूल्हे के पिता भगलू राम ने बताया कि 25 अप्रैल को बेटे संजय की शादी गंगापुर में कराई थी। 26 अप्रैल को विदाई के बाद सकतपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दुल्हन का अपहरण कर लिया। दुल्हन के गहने और पैसे भी लूट लिए। वहीं घटना की जानकारी पप्पू राम ने अपनी मां को दी। इसके बाद परिजन लखनौर थाना पहुंचे। वहां से उन्हें सकतपुर थाना भेजा गया। जानकी देवी ने आशंका जताई कि बदमाश उनकी बेटी के साथ अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।

अब नहीं अपना सकता
 इधर, घटना के बाद दूल्हा संजय कुमार ने कहा कि अगर पुलिस माला को बरामद भी कर दे तो वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। उसने कहा कि उसकी इज्जत और प्रतिष्ठा बर्बाद हो गई है। अब वह दूसरा विवाह करेगा। उसने प्रशासन से शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि दुल्हन माला का किसी मनीष नाम के युवक से प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था।

 घटना की सूचना मधुबनी जिला के लखनौर थाना में दी गई। वहां से सकतपुर थाना भेजा गया।