LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Climate Accident: बिहार में मौसम का कहर! तेज आंधी तूफान और बारिश की चपेट में आने से नाबालिग समेत 3 की मौत, मच गई चीख-पुकार

Bihar Climate Accident: बिहार में तेज आंधी और बारिश के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। जानिए हादसों की पूरी जानकारी और राहत की स्थिति।

Bihar Climate Accident:
बिहार में बेरहम मौसम की मार!- फोटो : social media

Bihar Climate Accident:  बिहार के दरभंगा और वैशाली जिलों में 7 जून 2025 को आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। हवा की गति इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में 10 साल की बच्ची है, जो दरभंगा की रहने वाली थी। ये घटना कमलाबाड़ी गांव, लदहो पंचायत, बिरौल प्रखंड का है। लड़की ने तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

दूसरी घटना दरभंगा के तरवारा गांव के गोनारा तरवारा पंचायत की है, जहां 45 वर्षीय दुलारी देवी पर मवेशी बांधते समय ताड़ का पेड़ गिरा, सिर पर गंभीर चोट आई  और मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी घटना वैशाली के पिरोई गांव, गोरौल थाना की है, जहां  70 वर्षीय गेंदालाल सिंह की मौत बथान में सोते समय हो गई, जब उनपर  बरगद का पेड़ गिर गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने JCB से पेड़ हटाकर शव निकाला।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

मामले पर दरभंगा के बिरौल थाना पुलिस और सीओ आदित्य शंकर और गोरौल थाना पुलिस ने जेसीबी मंगवाया और रेस्क्यू किया। तीनों मामलों में कागजी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मुआवजा भुगतान के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं आपदा राहत के तहत ₹4 लाख तक का मुआवजा तय किया गया है। 

मौसम चेतावनी

बिहार में मई-जून में आने वाली आंधियों और मानसून पूर्व बारिश आम बात है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम अलर्ट का अभाव है। सुरक्षा स्थानों या शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा पुराने पेड़ों की समय रहते कटाई या छंटाई नहीं होती है।

NSIT
Nsmch