LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Land Survey : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री का ऐलान, 31 मार्च के बाद भी चलेगा भूमि सर्वे का काम, ऐसे करें आवेदन...

Bihar Land Survey : बिहार सरकार ने जमीन के सर्वे की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा की जिन लोगों ने अभी तक जमीन का सर्वे नहीं कराया है, वे अब कुछ और दिनों तक यह काम कर सकते हैं।

Bihar Land Survey : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत
31 मार्च के बाद भी भूमि सर्वे - फोटो : VARUN

DARBHANGA : आज पूरे देश में ईद- उद -फितर का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। बिहार के अलग - अलग जिलों में ईद की रौनक देखने को मिल रही हैं। इसी खास मौके पर आज दरभंगा सदर स्थित शहबाजपुर पंचायत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शमी अहमद शब्बानी के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में  बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी शामिल हुये और वहाँ उपस्थित सभी को ईद की मुबारकबाद दिया। वहीं बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर भी दियें। जमीन के सर्वे की आखिरी तारीख यानि 31 मार्च था। अब इसे कुछ  दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा की जिन लोगों ने अभी तक जमीन का सर्वे नहीं कराया है, वे अब कुछ और दिनों तक यह काम कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम तिथि 31 मार्च ही रहेगी, लेकिन पोर्टल कुछ दिनों तक चालू रहेगा। लोग अब ऑनलाइन या ऑफलाइन स्व-घोषणा कर सकते है।

उन्होने मिडिया को संबोधित करते हुये कहा कि सर्वे पूरा करने का दिसंबर 2026 तक लक्ष्य है। लेकिन 31 मार्च तक जो सर्वे करने का समय जो पूर्व से स्वघोषित आवेदन लेना था। हम लोगों ने पोर्टल को खोला रखा हैं। सभी लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने स्व घोषित आवेदन नहीं दियें हैं वो लोग जल्द से जल्द आवेदन दे। ये बहुत अच्छी चीज हैं जिन लोगों के पास बाप दादा के नाम पर जमीन हैं  जो पुराना सीएस खतियान था। उसके बाद कई लोगों ने जमीन खरीदा। बेटा पोता हुआ। लेकिन सीएस खतियान से ही काम चल रहा हैं।

उन्होंने कहा की जो लोग स्व घोषणा नहीं कियें हैं वे जल्द से जल्द अपने जमीन के सभी कागजात पोर्टल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करा दें। उन्होंने ये भी कहा कि जिनके पास कम कागजात हैं, वे उतने ही पेपर के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बाकी पेपर बाद में भी जमा किए जा सकते हैं। हालाँकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि यह सुविधा कितने दिनों तक जारी रहेगी। लेकिन, जिन लोगों का सर्वे किसी कारण से नहीं हो पाया है, वे पोर्टल के खुले रहने का लाभ उठा सकते हैं।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट