LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : दरभंगा में छात्र की मौत के बाद सवालों के घेरे में अमन एकेडमी, पुलिस की मौजूदगी में आर्म्स एक्ट के आरोपी का बयान बना चर्चा का विषय

Bihar News : दरभंगा में छात्र की मौत के बाद सवालों के घेरे म

DARBHANGA : जिले के लोआम गांव स्थित Aman Academy से जुड़े स्कूल वाहन हादसे में 10 वर्षीय छात्र मुहम्मद समर की मौत के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक न तो ड्राइवर, न प्रिंसिपल और न ही स्कूल प्रबंधन की गिरफ्तारी हुई है। मामले में प्रशासनिक चुप्पी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इसी बीच एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। भालपट्टी थाना कांड संख्या 97/25 (गोलीकांड) में नामजद और Arms Act का आरोपी रहबर, पुलिस की मौजूदगी में Aman Academy की ओर से बयान देता नजर आया। इससे पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्कूल से छुट्टी के बाद समर स्कूल की गाड़ी से घर लौट रहा था। एनएच पर अचानक ब्रेक लगने से गाड़ी में बैठे समर सहित कुछ बच्चे नीचे गिर पड़े। जिससे समर की मौके पर ही समर की मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चे घायल हुए। गाड़ियां गलत पाई गई फिर भी जब्त नहीं किया गया।

Diarch GO

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद DTO और स्थानीय प्रशासन ने स्कूल परिसर में वाहनों की जांच की, जिसमें लगभग सभी गाड़ियां नियमों के विरुद्ध पाई गईं और फाइन भी काटा गया। इसके बावजूद जिस मैजिक वाहन से बच्चा गिरा और मर गया। वह अब तक जब्त नहीं किया गया है। वाहन फिलहाल कहां है, इस पर भी प्रशासन ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

घटना के बाद से स्कूल का चेयरमैन/प्रबंधक फरार बताया जा रहा है। अब तक स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के दौरान स्कूल के बहुत सारे क्लासरूम दयनीय बताए गए और फिलहाल क्लासरूम में ताला बंद है। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल में CBSE के सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया जा रहा था। क्षमता से अधिक बच्चों को गाड़ियों में बैठाया जाता था और वाहन सड़क पर चलने लायक नहीं थे।

NSIT
Nsmch

वरुण की रिपोर्ट