LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : दरभंगा में AV सिग्नेचर रेजिडेंसी प्रोजेक्ट पर घमासान, भाजपा विधायक का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, बिल्डर और विधायक ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News : दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित AV सिग्नेचर रेजिडेंसी में शेयर और फ्लैट आवंटन को लेकर उत्पन्न हुआ है। जिसमें दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.......पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में AV सिग्नेचर रेजिडेंसी प्रोजेक्ट पर घ
विधायक और बिल्डर में विवाद - फोटो : VARUN

DARBHANGA : जिले में AV सिग्नेचर रेजिडेंसी प्रोजेक्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में केवटी से भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे कंपनी के सेल्स मैनेजर को गाली देते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। यह विवाद दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित AV सिग्नेचर रेजिडेंसी में शेयर और फ्लैट आवंटन को लेकर उत्पन्न हुआ है। हालाँकि news4nation इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

वायरल ऑडियो में चुनाव के दौरान “जनसुराज” के समर्थन की बात भी सामने आ रही है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। वही प्रोजेक्ट से जुड़े बिल्डर दिलीप कुमार का कहना है कि यह पूरा विवाद चुनावी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि विधायक की पत्नी द्वारा नगर निगम से नक्शा पास कराया गया था, जिसे अब अवैध बताया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर निर्माण अवैध है, तो फ्लैट्स की बिक्री और किराए पर देना कैसे संभव हुआ।

Diarch GO

वहीं विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने एग्रीमेंट के बावजूद उनके हिस्से के फ्लैट अधूरे छोड़ दिए और अब अतिरिक्त 70 लाख रुपये की मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम को भेजा गया एक पत्र फर्जी है, जिसमें उनके और उनकी पत्नी के हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल किया गया है। 

विधायक ने नगर निगम में इस तरह के अन्य फर्जी दस्तावेज होने की आशंका भी जताई है। फिलहाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामला जांच के दायरे में है।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट