LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : सुंदर पत्नी और दहेज़ के लिए युवक ने पहन ली पुलिस की नकली वर्दी, अवैध वसूली करते पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : सुंदर पत्नी और दहेज़ के लिए युवक ने पहन ली पुलिस

DARBHANGA : दरभंगा पुलिस ने शनिवार की देर शाम एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है, जो बीते तीन-चार महीनों से पुलिस की वर्दी पहनकर शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहन जांच और वसूली का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार,बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने लगातार कई हफ्तों तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। शनिवार को थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआई सौरव, सावो पासवान, कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने उसे बेंता चौक से दबोच लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कुवाढ गांव निवासी अजय कुमार यादव के पुत्र ऋषि कुमार यादव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस की वर्दी, नकली आईडी कार्ड, मोबाइल फोन और पुलिस का डंडा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में ऋषि ने स्वीकार किया है कि उसने पूर्व में सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने पुलिस की वर्दी खरीद ली और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगा। वह दरभंगा शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर वाहन जांच के नाम पर पैसों की उगाही करता था।

Diarch GO

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने अपने परिवार को यह विश्वास दिलाया था कि वह पुलिस में नौकरी पर लग गया है और दरभंगा में तैनात है। उसने यह भी कबूल किया कि शादी के लिए अच्छे परिवार और दहेज पाने की उम्मीद में वह पुलिस की वर्दी पहनता था। फिलहाल आरोपी को लहेरियासराय थाना की हिरासत में रखा गया है और उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा एवं धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दरभंगा में फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तत्कालीन ट्रैफिक थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने मिर्जापुर चौक के निकट एक फर्जी ट्रैफिक दारोगा को पकड़ा था, जबकि तत्कालीन एसपी (वर्तमान में एडीजी विधि-व्यवस्था) पंकज दराद के कार्यकाल में पुलिस ने नकली एसपी को गिरफ्तार किया था। इसी तरह तत्कालीन एसएसपी सत्यवीर सिंह ने पतोर निवासी नकली आईपीएस अधिकारी को भी धर दबोचा था।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट