LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : दरभंगा में साढ़े तीन साल की मासूम से मनचले ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : दरभंगा में 48 घंटे के भीतर दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. हालाँकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में साढ़े तीन साल की मासूम से मनचले ने क
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : जिले में 48 घंटे के अंदर दो मासूम बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे की है। पुलिस को इसकी जानकारी 9 बजे के बाद मिली। आरोपी का घर पीड़िता के घर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। आरोपी ने मासूम को उसके घर के बाहर से उठाया था। बच्ची के साथ खेलने का बहाना करके गोद में उठाकर ले गया और घर से थोड़ी दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद वो फरार हो गया था।

हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 35 साल के आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वारदात की जानकारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वही बच्ची की मां ने बताया है कि बेटी घर के पास ही खेल रही थी। पड़ोस की एक महिला का भाई कुछ दिनों से उसके घर आया था। वो ही मेरी बेटी को उठाकर लेकर चला गया। बाद में आरोपी के घर की बच्ची ने मासूम को रोता-बिलखता देखा, तो उठाकर घर ले आई। तब हम लोगों को जानकारी हुई कि उसके साथ दरिंदगी हुई है।

Diarch GO

बच्ची के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एक टीम अस्पताल पहुंची। दूसरी टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को तत्काल गांव के लोगों ने पकड़ लिया था और पुलिस के आने के बाद उसे सौंप दिया। शुक्रवार सुबह से पीड़ित परिवार के गांव के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही एस एस पी जगुनाथ रेड्डी ने तत्काल सिटी एस पी अशोक कुमार चौधरी समेत पुलिस बल के टीम को मौके पर भेज दिया। आगे उन्होंने बताया है कि गांव में एफ एस एल की टीम को भी बुलाया गया है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट