LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Crime News : सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद युवती से मिला युवक, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार में सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया. फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया. घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद युवती से मि
युवती से गैंगरेप- फोटो : SHASHI SINGH

CHAPRA : इंस्टाग्राम पर प्यार और फिर बाद में गैंगरेप की घटना को चार युवकों ने सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है और मेडिकल जांच के लिए लड़की को अस्पताल लेकर पहुंची. जबकि तीन अन्य दोस्त फरार हो गए हैं. 

गिरफ्तार भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ले का जयप्रकाश शर्मा का पुत्र ऋषि कुमार बताया जाता है. इस संदर्भ में अस्पताल में गिरफ्तार युवक ने बताया कि कुछ दोस्त इंस्टाग्राम पर लड़की से बातचीत करते थे और उन लोगों ने ही उस लड़की को एक कॉलेज के समीप बीती शाम बुलाया था. लड़की सभी से मिलने के बाद जा रही थी. 

उसके बाद गिरफ्तार युवक ने भी उस लड़की के साथ कुछ समय बिताया. वहीं रात्रि में पीड़ित लड़की ने थानाध्यक्ष को इस मामले की सूचना दी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार किया है. वही फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. देर रात तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.

छपरा से शशि की रिपोर्ट