LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : जमुई में मछली मारने के विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, परिजनों को मारपीट कर किया जख्मी

Bihar Crime News : मछली मारने के विवाद में दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. वहीँ युवक के चाचा और बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : जमुई में मछली मारने के विवाद में दबंगों न
युवक को मारी गोली - फोटो : PRAVIN DUBEY

JAMUI : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में दो दिन पूर्व पोखर में मछली मारने के विवाद को लेकर लछुआड़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में दबंगो ने एक युवक को गोली मार दी। वहीँ युवक के चाचा एवं बहन को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी जमुई पुलिस को दी गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लछुआड़ पुलिस के द्वारा घायल युवक को सिकंदरा अस्पताल लाया गया। जहां से सभी घायलों को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मथुरापुर गांव में पोखर में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। आज उसी घटना को लेकर दबंगों ने श्रीराम पासवान के 26 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के पेट में गोली मार दी है। साथ ही पीड़ित की बहन पूजा देवी एवं चाचा सूरज देव पासवान पर भी लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। 

लछुआड़ थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोली चली है और पीड़ित युवक के पेट में लग गई। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा की मामले की जांच की जा रही है जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमुई से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट