LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

khagaria News : खगड़िया में दो लोगों का हथियार लहराने के वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

khagaria News : जिले में दो लोगों का हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है...पढ़िए आगे

khagaria News : खगड़िया में दो लोगों का हथियार लहराने के वीडि
हथियार लहराने का वीडियो वायरल - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता के नयागांव दरियापुर भेलवा में दो व्यक्ति का हथियार लहराते वीडियो वॉयरल हो रहा है। हालांकि मामला जमीनी विवाद होता समझा जा रहा है। लेकिन NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

दरअसल बीते कुछ दिन पहले परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार द्वारा पंचायत सरकार भवन बनाने हेतु चिन्हित जगह पर शिलान्यास किया गया था। बताते चलें कि दरियापुर भेलवा पंचायत में खाता नंबर 52 ,खसरा नंबर 37 रकवा 52 डिसमिल में अंचल कार्यालय परबत्ता के द्वारा  दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर योजना एवम विकास विभाग खगड़िया के द्वारा निविदा कर पंचायत सरकार भवन बनाने की अनुमति दी गई। जिसमें कार्य करवाने के लिए मेसर्स वैष्णवी विल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर मिला। जिसमे देखरेख के लिए नयागांव के ही गौरव को रखा गया था।

Diarch GO

अब परबत्ता थाना में गौरव कुमार के द्वारा यह आवेदन दिया गया है कि बन रहे पंचायत सरकार भवन को रोकने और  10 लाख रंगदारी मांगने के लिए गांव के ही शैलेश सिंह और रंगीला सिंह ने हथियार लहराया और फायरिंग की और कहा कि रुपया दो नहीं तो काम बंद करो। 

साथ ही गौरव कुमार ने साक्ष्य के रूप में हथियार लहराते वीडियो भी थाना को सौंपा है। अब सवाल यह उठता है कि पंचायत सरकार भवन लोगों को कार्यालयी चक्कर से बचाने के लिए सरकार बनाना चाहती है और कोई उसे रोकना चाहता है। खैर देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या संज्ञान लेती है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट