LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सहरसा में नाबालिग से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : सहरसा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद हड़कंप मच गया है. हालाँकि इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीँ पीड़िता को मेडिकल जाँच के लिए भेज दिया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सहरसा में नाबालिग से दो युवकों ने किया सा
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : सहरसा में आज सुबह एक गैंगरेप की घटना सामने आई हैं। जहाँ पीड़िता महज 14 साल की बताई जा रही है, जिसे दो लड़कों ने पकड़कर बारी बारी से बलात्कार किया है। नाबालिग पीड़िता जब शोर मचाने लगी तो दोनों युवक उसे खेत में ही छोड़कर भाग गए। 

इस सम्बन्ध में जब पुलिस को खबर दी गई तो लड़की के बयान पर दोनों लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां लड़की के पिता ने अपना नाम नहीं बताते हुए स्वीकारा कि मेरी बेटी के साथ रेप हुआ है।  उन्होंने कहा की मेरा बेटा खेत में पानी पटा रहा था। जिसे मेरी नाबालिग बेटी मोबाइल देने गई। इसी क्रम में दोनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को  अंजाम दिया।  

वही इस सम्बन्ध में जब सदर डीएसपी सहरसा से पूछा गया तो उन्होंने कहा की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। इस मामले में पुलिस दो लड़के को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा की पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट