LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Crime in Khagaria: दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, चार देशी कट्टे बरामद,खगड़िया में बड़ी कार्रवाई

दो हथियार तस्कर 4 देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। खगड़िया के आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर आग्नेयास्त्रों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ निरंतर छापेमारी की जा रही है।

Bihar News
दो हथियार तस्कर गिरफ्तार- फोटो : reporter

Crime in Khagaria:  खगड़िया जिले में आग्नेयास्त्रों की तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार देशी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पकड़े गए तस्करों की पहचान अरविंद कुमार, पिता कैलाश महतो, और सोनू कुमार, पिता हरेराम सदा, दोनों निवासी अलौली, वार्ड नंबर 15 के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये दोनों लंबे समय से हथियारों की तस्करी में लिप्त थे।

Diarch GO

खगड़िया जिला के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में आग्नेयास्त्रों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियारों के साथ अलौली क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर रही है और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि इनके गिरफ्तारी से जिले में हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगेगा।

NSIT
Nsmch

दो हथियार तस्कर 4 देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। खगड़िया के आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर आग्नेयास्त्रों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ निरंतर छापेमारी की जा रही है। इसी संदर्भ में मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को 4 कट्टा और 6 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविंद कुमार, पिता कैलाश महतो, और सोनू कुमार, पिता हरेराम सदा, जो अलौली के बारठ वार्ड नंबर 15 के निवासी हैं, के रूप में हुई है। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।