LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

TRAIN ACCIDENT CONSPIRACY:बड़े ट्रेन हादसे की साजिश विफल, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का एंगल

बड़े ट्रेन हादसे की साजिश विफल

TRAIN ACCIDENT CONSPIRACY:रेल दुर्घटना की बड़ी साजिश फिर नाकाम कर दी गई है, रेल ड्राइवर की सर्तकता से बड़ा हदसा टल गया है.पिछले कुछ महीनों में कई स्थानों पर ट्रेनों को बेपटरी करने की कोशिशें हुई हैं. हालांकि, रेलवे प्रशासन की सतर्कता और ड्राइवरों की सूझबूझ ने अब तक किसी बड़े हादसे को टालने में मदद की है.ग्वालियर के निकट एक गंभीर घटना हुई जब रेलवे की पटरियों पर एक लोहे का फ्रेम पाया गया.ना मंगलवार को सुबह चार बजे के आसपास  जब ग्वालियर स्टेशन के उप प्रबंधक को सूचना मिली कि बिरला नगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का चौकोर फ्रेम रखा हुआ है. इस जानकारी के बाद, जीआरपी, आरपीएफ और अन्य रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे.

जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब तक झांसी से आगरा जा रही एक मालगाड़ी उस ट्रैक पर आ रही थी. चालक ने समय रहते लोहे के फ्रेम को देखा और तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. इस सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. यदि चालक ने इसे नहीं देखा होता, तो ट्रेन पटरी से उतर सकती थी, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते थे.

जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह लोहे का फ्रेम कहाँ से आया और किसने इसे रखा. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके.

जो लोहे का एंगल पटरियों पर मिला है उसका आकार चौकोर था और यह उस ट्रैक पर गुजरने वाली किसी भी ट्रेन को पलटने की दृष्टि से रखा गया था. ऐसे में अगर 12 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही मालगाड़ी से पहले कोई तेज रफ्तार यात्री ट्रेन गुजराती तो शायद ड्राइवर को समझना और समय पर ट्रेन रोकना मुश्किल होता और एक बड़ा हादसा यहां हो सकता था. ऐसे में प्रशासन बल्कि पूरे देश में रेल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

NSIT
Nsmch

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कहा कि रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा रेल प्रशासन सतर्क और ‘तोड़फोड़’ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है.उन्होंने यह भी कहा कि रेल दुर्घटना कराने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.