LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Tirhut Graduates Election: जन सुराज प्रत्याशी पर पैसा बांटने का गंभीर आरोप ,भारत सरकार लिखी हुई गाड़ी से रुपए, पंपलेट के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा, हो गया बड़े खेल का भंडाफोड़

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद का उपचुनाव गुरुवार को होना है। इसी बीच सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनसुराज के समर्थकों को रुपए और पंपलेट के साथ गिरफ्तार किया है।

bihar News
जन सुराज प्रत्याशी पर पैसा बांटने का गंभीर आरोप- फोटो : Reporter

Tirhut Graduates Election:  तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के होने वाले उप चुनाव के पूर्व जन सुराज के प्रत्याशी डॉ विनायक गौतम पर गंभीर आरोप लगा है। तिरहुत स्नातक क्षेत्र में कल यानी गुरुवार को उपचुनाव होना है. इसी बीच मंगलवार की देर रात सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनसुराज के समर्थक द्वारा क्षेत्र में पैसा बांटे जाने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

सीतामढ़ी की डुमरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में जन सुराज के प्रत्याशी डॉ  विनायक गौतम के समर्थकों द्वारा पंपलेट और रुपए लेकर कुछ लोग क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। सूचना एवं सत्यापन के लिए पुलिस ने छापेमारी करते हुए मारुति सुजुकी कंपनी की अर्टिगा गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर  BR 01FZ5933  उजले रंग की भारत सरकार की लिखी हुई  गाड़ी  से  152000 रुपए सहित विनायक गौतम का पंपलेट बरामद किया है.

 मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पंपलेट के साथ रुपए से भरा बैग जिसमें 152000 रुपए  पुलिस ने बरामद की है। जो कि क्षेत्रीय पार्टी की है जिसमें  तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट