LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : दो बच्चों के बाप ने प्रेमिका के साथ मिलकर पहली पत्नी के गुप्तांग में डाला फेविक्विक,भागी-भागी पहुंची थाना

Bihar News : दो बच्चों के पिता ने अपनी प्रेमिका के संग मिलकर पत्नी के गुप्तांग में फेविक्विक डाल दिया. इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है....पढ़िए आगे

Bihar News : दो बच्चों के बाप ने प्रेमिका के साथ मिलकर पहली
पत्नी के गुप्तांग में डाला फेविक्विक - फोटो : SUMIT KUMAR

JAMUI : जमुई के एक गांव में हैरत अंगेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की मध्य रात्रि में सोए अवस्था में सौतन ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपनी पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में फेवीक्विक डाल दिया। जब शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे महिला सोकर उठी और बाथरूम गई तो घटना की जानकारी हुई। 

जब महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो पीड़िता द्वारा दोपहर बाद करीब 4:30 बजे महिला थाना को सूचना दी गई। उंसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने बताई की उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक था। उसे दो बच्चा भी है। इसके बावजूद पति करीब तीन माह पहले दूसरी महिला को लेकर भाग गया और शादी कर ली। फिर दूसरी पत्नी को साथ लेकर घर आ गया है। 

उंसके बाद से पति द्वारा हमेशा मारपीट की जाती है। उंसका पति अब उसे रखना नहीं चाहता है और सौतन भी पति के साथ रहने नहीं देती है। देर रात जब वह सोई हुई थी तो पति के सहयोग से सौतन द्वारा उनके प्राइवेट पार्ट्स में फेवीक्विक डाल दिया गया। 

सौतन का कहना है कि पति के साथ वे नहीं रहेगी। पति भी दूसरी पत्नी के साथ ही रहना चाह रहा है। इस मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट