LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : जमुई में जदयू का पोस्टर फाड़ना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Bihar News : जमुई जिले में सड़क पर लगाये गए जदयू के पोस्टर को कुछ असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया. जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में जदयू का पोस्टर फाड़ना युवक को पड़ा महंगा

JAMUI : बीते 7 दिसंबर को जमुई में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चौक चौराहों पर लगे दर्जनों पोस्टर को अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ दिया गया था। जिसको लेकर जमुई के जदयू नेताओं में भारी रोष था। इस घटना को लेकर जमुई जदयू कार्यालय द्वारा एक लिखित शिकायत जमुई सदर थाना में दिया गया था। 

जमुई सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला 6 दिसंबर की रात की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देखा गया है कि चार युवकों द्वारा कहचरी चौक पर लगे पोस्टर को फाड़ा जा रहा है। सीसीटीवी के आधार पर ही चारों युवकों की पहचान कर ली गई है। जिसमें एक युवक बिट्टू कुमार जो कि कल्याणपुर का रहने वाला है उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Diarch GO

वही मामले को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने बताया कि किसी भी पार्टी का पोस्टर फाड़ना गलत है। इसलिए इसकी शिकायत जमुई पुलिस से की गई थी। बहरहाल जमुई में जदयू का पोस्टर फाड़ना युवक को महंगा पड़ गया है और अब इस युवक को इसके लिए जेल की हवा खानी पड़ रही है। हालांकि अभी भी तीन आरोपी फरार है। जिनकी तलाश जमुई पुलिस कर रही है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट