LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR TEACHER NEWS- ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में शिक्षक की मौत

BIHAR TEACHER NEWS - ओवरटेक के दौरान कार की टक्कर सामने से आ रही ट्रक से हो गई। जिसमें कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक शिक्षक था। वहीं कार में बैठे चार लोग घायल हो गए

BIHAR TEACHER NEWS- ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकराई तेज र
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत- फोटो : NEWS4NATION

SAHARSA  - ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर सामने से आ रही ट्रक से हो गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में कार में बैठे एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिनमें दो को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज और दो को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान किशनगंज के रितेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान अभिषेक कुमार,मनु कुमार, आदित्या,और हेमन कुमार है।

घटना सहरसा जिले के सौरबाजार के पास की बतायी जा रही है। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वह बैजनाथपुर किसी काम से आए हुए थे। जहां से लौटने के अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में कार पर सवार 4 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें दो की हालत नाजुक है।

4 अन्य लोग जख्मी

सौरबाजार थाना के अनुसार सभी बैजनाथपुर से लौट रहे थे। तभी सौरबाजार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक और पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में ठोकर मार दिया, जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि 4 अन्य लोग जख्मी हो गया है।

NSIT
Nsmch