LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Crime In Siiwan : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूजा सीवान, पूर्व मुखिया को बनाया निशाना, हालत गंभीर

राजनीति में वर्चस्व में सीवान में अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोली मार दिया है. पूर्व मुखिया की हालत गंभीर बताई जा रही है.

siwan News
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूजा सीवान- फोटो : Social Media

Crime In Siiwan :  सिवान में एक फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना महराजगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुई। गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान प्रदीप यादव के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब वह शनिवार को अपने घर के निकट लेरूआ गांव के पास खड़े थे। अचानक कुछ अपराधी आए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सौभाग्य से, उन्हें हाथ में गोली लगी है।

सिवान में मुखिया को गोली लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।फायरिंग के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे। आसपास के लोगों की सहायता से घायल को सिवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पटना भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद चुनाव के दौरान उत्पन्न हुआ था।

Diarch GO

राजनीति में वर्चस्व की आशंका इस कारण से भी व्यक्त की जा रही है, क्योंकि शनिवार को दोनों पक्षों के बीच राजनीति को लेकर कुछ विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके तुरंत बाद गोलीबारी की एक घटना हुई। हालांकि, यह एक पुलिस जांच का विषय है।