LATEST NEWS

  • Kaimur liquor destruction
  • Kaimur Liquor Destruction: मोहनिया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की शराब नष्ट

  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की लिया जायजा
  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों

  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक लगाई अर्जी
  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक

  • Asansol Factory Accident
  • चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत पर विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले- दुर्गा सप्तमी के दिन हुई

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय

Bihar News : मोतिहारी में भरभराकर गिरा कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल, मलबे में दबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, चार लोग हुए जख्मी

Bihar News : अंग्रेजों के जमाने में बना कछुआ नदी पर स्थित पुराना पुल अचानक भरभराकर ढह गया। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में भरभराकर गिरा कछुआ नदी पर बना अंग्र
भरभराकर गिरा पुल - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सिकरहना थाना क्षेत्र के भगवतपुर भलुआहिया गांव में अंग्रेजों के जमाने में बना कछुआ नदी पर स्थित पुल अचानक ध्वस्त हो गया। पुल गिरने से उसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए ढाका अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घास काटने जाने के दौरान हादसे 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ लोग पैदल घास काटने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वे कछुआ नदी पर बने पुराने पुल से गुजर रहे थे। तभी अचानक पुल का एक हिस्सा धंस गया और देखते ही देखते पुल का हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। पुल पर मौजूद लोग संभलने का मौका भी नहीं पा सके और मलबे में दब गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते ही सिकरगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रेस्क्यू करने पहुंची टीम भी हादसे की चपेट में आई

हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य के दौरान एक और अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने पहुंची रेस्क्यू टीम भी हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि टीम के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया। अंग्रेजों के जमाने में बने इस पुल के अचानक ध्वस्त होने की घटना के बाद उसकी मजबूती और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच हादसे को लेकर चर्चा है। पुल से होकर लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए आते-जाते थे। ऐसे में पुल का गिरना बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। 

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट