LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Siwan Crime News - सिवान में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर जमकर हुई गोलीबारी, सात वर्षीय छात्र को लगी गोली, पीड़िता के पिता हुआ जख्मी

Siwan Crime News -सिवान में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हो गई । इस घटना में एक छात्र को गोली लग और वो घायल हो गया है। जिसे ईलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छेड़खानी के विरोध पर गोलीबारी
छेड़खानी के विरोध पर गोलीबारी- फोटो : परवेज

Siwan Crime News -  सिवान में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक छात्र को गोली लग गई है।   जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग गांव का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तरवारा थाना क्षेत्र गौर बुजुर्ग में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के अंकित कुमार पर यह आरोप लगा है कि वह दूधनाथ राम के घर के लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था।

 जिसको लेकर लड़की पक्ष के तरफ से इसका विरोध किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई और गोलियां चलने लगी। जिसमें एक 7 वर्षीय छात्र जो स्कूल से घर जाने के क्रम में रुक कर झगड़ा देख रहा था। तभी उसको ग़ोली लग गयी और वो घायल हो गया है। जिसे ईलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Diarch GO

घायल छात्र की पहचान गौर बुजुर्ग निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। वही लड़की के पिता दूधनाथ राम भी  इस मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है और दोषियों को धर पकड़ हेतु छापेमारी कर रही है

सिवान से परवेज की रिपोर्ट