LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

SITAMARHI NEWS : सीतामढ़ी पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले

SITAMARHI NEWS : सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज है...पढ़िए आगे

SITAMARHI NEWS : सीतामढ़ी पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अ
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल पुलिस के टॉप 10 सूची में शामिल शार्प  शूटर को गुप्त सूचना के आधार  पर डुमरा थाना क्षेत्र के बेरबास मोड के पास से डुमरा थानाध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार शूटर की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा  निवासी श्रीकांत झा के पुत्र विजय कुमार झा के रूप में की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी 1 रामकृष्ण ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना के साथ मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं दरभंगा के कई मामले दर्ज है जिसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा 50000 रुपए की राशि की घोषणा भी की गई थी। 

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक पिस्टल एक मैगजीन एवं  दो जिंदा गोली बरामद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। 

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट