LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Sitamarhi News - सीतामढ़ी में अपराधियों के हौसले बुलंद, थाने से कुछ ही दुरी पर युवक से लूटे 3.50 लाख रुपए

Sitamarhi News - सीतामढ़ी जिले के नगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर ही अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया हैं। मोबाइल व्यवसाई से अपराधियों ने चाकू और पिस्टल के बल पर 3 लाख 50 हज़ार रुपए की लूट लिया हैं।

Sitamarhi News - सीतामढ़ी में अपराधियों के हौसले बुलंद, थाने

SITAMARHI : जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर ही बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे देते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम नागरिक की सुरक्षा को लेकर पुलिस किस प्रकार से काम कर रही है।घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस थाने से महज कुछ दूरी पर मोबाइल व्यवसाई से अपराधियों ने चाकू और पिस्टल के बल पर 3 लाख 50 हज़ार रुपए की लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया हैं। 

युवक से लूटे 3.50 लाख रुपए

मामले को लेकर इस घटना में जख्मी अनिल कुमार ने बताया कि बासुश्री चौक स्थित अपने मोबाइल दुकान को बंद कर  9 बजे के करीब अपने घर के लिए स्कूटी से निकला था। इसी दौरान आरडी पैलेस के बगल वाली गली में पहुंचते ही तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने मेरे उपर चाकू एवं पिस्टल तान दिया। जिसके बाद मेरे सारे पैसे लूट लिए।  लूटने के बाद एक अपराधी ने पीछे से चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया 

घायल ने बताया कि जख्मी स्थिति में लोगों के सहयोग से शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां जख्मी का ईलाज जारी है। मामले को लेकर सदर डीएसपी 1 राम कृष्णा ने बताया कि लूट की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट