LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

SITAMARHI NEWS : सीतामढ़ी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने 102 एम्बुलेंस चालक को गोली मारकर किया जख्मी, एसपी ने घटना से किया इंकार

SITAMARHI NEWS : सीतामढ़ी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरकारी 102 एंबुलेंस चालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालाँकि पुलिस ने ऐसी घटना से इंकार किया है...पढ़िए आगे

सीतामढ़ी में चालक को मारी गोली

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने सरकारी 102 एंबुलेंस चालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है।

जख्मी की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरा वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय कामदेव झा के पुत्र राजीव रोशन के रूप में की गई है। बता दे की जख्मी अपने घर से सोनबरसा जा रहा था। जिस दौरान पोखर के समीप पीछे से बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दिया गया। जिससे वह चांदनी चौक के समीप गिर गया। 

आनन फानन में जख्मी को सोनबरसा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जख्मी का इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में किया जा रहा है। ईलाज कर रहे चिकित्सक  डॉ संजीव पाठक ने बताया कि फिलहाल देखने से गोली लगने की जख्म नहीं प्रतीत हो रहा है। हो सकता है कोई धारदार हथियार से वार किया हो।

फिलहाल जख्मी को ओटी में शिफ्ट किया गया है। उसके बाद कुछ बताना सही होगा। वही उक्त घटना को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की गोली चलने की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। स्थानीय के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी बाइक से एक्सिडेंट किया है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट